शिक्षक दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के प्रधानाचार्य सुशील कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सुशील कुमार को यह गौरव पांच सितंबर को राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल द्वारा प्रदान किया जाएगा। सुशील कुमार की इस उपलब्धि से जहां हिमाचल का गौरव बढे़गा, वहीं सरकाघाट क्षेत्र के लोग इससे काफी उत्साहित हैं। सुशील कुमार शर्मा पिछले कुछ समय से सीसे स्कूल सरकाघाट में कार्यरत हैं और अपने 23 वर्षों का सेवाकाल उन्होंने पूरी तरह से विद्यार्थियों और शिक्षा जगत के लिए दिया है। यही वजह है कि उन्हें इस गौरव के लिए चुना गया है। सरकाघाट उपमंडल के छोटे से गांव गोपालपुर में देवी दत्त के घर 16 अपै्रल, 1966 को जन्मे सुशील कुमार शर्मा अब तक विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपने सेवाओं के दौरान हर स्कूल में सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम दिए हैं। पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
: Monday, September 05, 2011
:
0 comments
0 comments to "प्रधानाचार्य सुशील कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार"